विहिप बजरंग दल ने मुरादाबाद में निकाली भव्य भगवा यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
विहिप बजरंग दल ने मुरादाबाद में निकाली भव्य भगवा यात्रा


विहिप बजरंग दल ने मुरादाबाद में निकाली भव्य भगवा यात्रा


मुरादाबाद, 12 अप्रैल (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को मुरादाबाद महानगर में भगवा यात्रा का आयोजन किया गया। भगवा यात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज के शौर्य को बढ़ाना, समरस समाज बनाने के लिए हिंदू युवाओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने कहा कि विश्व में युद्ध चल रहा है। संपन्न देश आपस में युद्ध कर रहे हैं।

मुकेश खांडेकर ने आगे कहा कि यह युद्ध अर्थ का, स्वार्थ का, शक्ति का, वैभव का, प्रतिष्ठा का है। लेकिन ऐसी शक्ति का कौन सा उपयोग है जिसमें अगर ममता न हो, करुणा न हो, सेवा व दया न हो, समर्पण न हो। जिसमें यह नहीं है ऐसी शक्ति किस काम की होती है।

शोभायात्रा महानगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बुध बाजार, गुलजारीमल धर्मशाला रोड, ताड़ीखाना, गुरहट्टी चौक, गंज बाजार, सदर कोतवाली, टाउन हाल होते हुए एसएस इंटर कॉलेज पर विश्राम दिया गया।

कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश सिक्का, मुख्य अतिथि दीपक गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के शेष संपर्क प्रमुख पंडित गुप्ता, प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, विशिष्ट अतिथि कुंवर अनिरुद्ध अग्रवाल, देश पाल चौहान, संजीव वाल्मीकि, प्रणीत गुप्ता, अनिल कठेरिया, नवदीप सिंह, प्रभात गोयल, विक्की प्रजापति, वरुण शर्मा, अनिल शर्मा, नवदीप अग्रवाल, विपिन गुप्ता, सचिन विश्नोई, गौरव कश्यप, जयदेव यादव, अश्वनी सूद, पंकज नागर आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story