घर लौट रहे सब्जी विक्रेता की हादसे में मौत

WhatsApp Channel Join Now
घर लौट रहे सब्जी विक्रेता की हादसे में मौत


देवरिया, 03 अक्टूबर (हि.स.)। तरकुलवा थाना क्षेत्र में शनिवार को घर लौट रहे सब्जी विक्रेता राजेश विश्वकर्मा (53) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह केशव कोनवलिया गांव के निवासी थे। राजेश चौराहे पर ठेले पर सब्जी बेचते थे।

परिजनों के अनुसार, शनिवार को चौराहे पर चाय पीने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

राजेश को पहले से लकवे की शिकायत थी। उनकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतक के दो बेटे राहुल (22) और सूर्य विश्वकर्मा (24) हैं। मां कमलावती देवी और बहन सुनीता का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story