दशहरा के बाद वाराणसी को चमकाने के लिए नगर निगम का सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now
दशहरा के बाद वाराणसी को चमकाने के लिए नगर निगम का सफाई अभियान


वाराणसी, 03 अक्टूबर (हि. स.)। वाराणसी में दशहरा के तुरंत बाद नगर निगम ने पूरे शहर में सफाई अभियान आरम्भ कर दिया। शुक्रवार की सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मेहनत के साथ शहर को चमकाने का कार्य किया। वाराणसी के नगर आयुक्त और महापौर लगातार शहर के सफाई व्यवस्था पर अपनी नजर बनाए रखे।

महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि दशहरा के बाद भरत मिलाप से लेकर दीपावली तक वाराणसी शहर में पर्यटकों का बड़ी संख्या में आना होता है। शहर की साफ सफाई की व्यवस्था वाराणसी नगर निगम का उत्तरदायित्व है। घाट किनारे के इलाकों को चमकाने के लिए सफाई कर्मचारी सुबह से ही लगे हुए हैं। गली, मोहल्लों, कॉलोनी में भी साफ सफाई चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

Share this story