वाराणसी-लखनऊ सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस का हाेगा जलालगंज व शिवपुर में ठहराव
जौनपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। वाराणसी और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। 20401/20402 वाराणसी-लखनऊ सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित की जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह के सातों दिन नियमित रूप से दोनों शहरों के बीच आवागमन की सुविधा दे रही है।
निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन सुबह 6:00 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर लगभग 10:10 बजे लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचती है। वापसी में यह ट्रेन शाम 6:00 बजे लखनऊ से चलकर रात करीब 10:10 बजे वाराणसी पहुंच जाती है। इससे यात्रियों को एक ही दिन में दोनों शहरों के बीच आना-जाना संभव हो रहा है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया हाल ही में रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन के जलालगंज और शिवपुर स्टेशनों पर प्रयोगात्मक ठहराव को मंजूरी दी है। इन नए ठहरावों के लागू होने के बाद समय-सारिणी में मामूली परिवर्तन किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को जानकारी लेने पर रेलवे प्रखंड सुल्तानपुर के टीआई अरुण यादव ने बताया कि तैयारी पूरी कर लिया गया है।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

