वाराणसी में पहली अगस्त से शुरू होगा 'स्वच्छता से संस्कार अभियान', महापौर करेंगे शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में पहली अगस्त से शुरू होगा 'स्वच्छता से संस्कार अभियान', महापौर करेंगे शुभारंभ


वाराणसी, 31 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में शनिवार (एक अगस्त) से 'स्वच्छता से संस्कार अभियान' की शुरूआत होगी। नगर निगम की पहल पर शहर में स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के अंतर्गत लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महीने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

नगर निगम के जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार, स्वच्छता से संस्कार अभियान नामक यह विशेष अभियान एक अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान का औपचारिक शुभारंभ एक अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे भारतीय शिक्षा मंदिर, इंग्लिशिया लाइन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी होंगे। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर काशी को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत यह अभियान शहरवासियों में स्वच्छता को आदतों और संस्कारों में ढालने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताते चले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित वाराणसी दौरे को लेकर भी निगम प्रशासन स्वच्छता अभियान पर खासा बल दे रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story