शाहजहांपुर स्टेशन पर बुधवार से रुकेगी देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
शाहजहांपुर स्टेशन पर बुधवार से रुकेगी देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस


मुरादाबाद, 02 जून (हि.स.)। देहरादून लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का अब नियमित ठहराव बुधवार से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर होगा।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने मंगलवार को बताया कि तीन जून से गाड़ी संख्या 22545 का प्रातः 07:34 से 07:36 तक और 3 जून से ही गाड़ी संख्या 22546 देहरादून से लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस का रात्रि 20:04 से 20:06 बजे से शाहजहांपुर स्टेशन पर नियमित ठहराव का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर तीन जून को प्रातः 7 बजे से शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी के स्वागत के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर क्षेत्र के सभी गणमान्य अतिथिगणों, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी शाहजहांपुर स्टेशन पर उपस्थित रहेंगे।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story