भारतीय सेना द्वारा प्रायोजित ‘वन्दे मातरम् 150 नेशनल यूनिटी फ्लाइट’ कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय सेना द्वारा प्रायोजित ‘वन्दे मातरम् 150 नेशनल यूनिटी फ्लाइट’ कार्यक्रम


भारतीय सेना द्वारा प्रायोजित ‘वन्दे मातरम् 150 नेशनल यूनिटी फ्लाइट’ कार्यक्रम


मुरादाबाद, 19 नवंबर (हि.स.)। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय बरेली एवं जिला प्रशासन मुरादाबाद के तत्वाधान में भारतीय सेना द्वारा प्रायोजित वन्दे मातरम् 150 नेशनल यूनिटी फ्लाइट’ कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को मुरादाबाद हवाई अड्डे पर किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुरादाबाद हवाई अड्डे पर भारतीय सेना के तीन माइक्रोलाइट हवाई जहाजों के आगमन के साथ हुआ। इस दौरान विमानों के पायलटों द्वारा एनसीसी कैडेट्स को हवाई जहाजों की संरचना, कार्यप्रणाली एवं उड़ान भरने की तकनीकी बारीकियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कैडेट्स को माइक्रोलाइट फ्लाइंग का अनुभव भी कराया गया। कार्यक्रम का समापन सभी हवाई जहाजों के प्रस्थान के साथ हुआ।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं एनसीसी कैडेट्स में राष्ट्रीय एकता की भावना, साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि तथा सशस्त्र बलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान 9 यूपी बालिका वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी अरविन्द कुमार, डिप्टी कमान अधिकारी प्रमिला सिंह तथा अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780095 Articles

Share this story