विश्व यज्ञ दिवस पर महानगर में गूंजे वैदिक मंत्र, घर-घर हुआ यज्ञ

WhatsApp Channel Join Now
विश्व यज्ञ दिवस पर महानगर में गूंजे वैदिक मंत्र, घर-घर हुआ यज्ञ


मुरादाबाद, 03 मई (हि.स.)। विश्व यज्ञ दिवस के अवसर पर महानगर की विभिन्न आर्य समाज संस्थाओं के साथ-साथ अनेक आर्य परिवारों ने रविवार को अपने-अपने घरों में वैदिक रीति से यज्ञ कर पर्यावरण संरक्षण एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान पूरे मुरादाबाद महानगर में आध्यात्मिक वातावरण और वैदिक परंपराओं की छटा देखने को मिली।

आर्य समाज स्टेशन रोड पर एक वृहद यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित वीरेंद्र आर्य ने रामाशंकर आर्य एवं प्रभा आर्य की यज्ञमानी में विधिवत यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के उपरांत शिवम् आर्य एवं ज्ञानप्रकाश आर्य ने ईश्वर भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर डॉ. राम मुनि, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, अमरनाथ आर्य एवं कपिल मुनि ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यज्ञ न केवल आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण शुद्धि और सामाजिक समरसता का भी सशक्त साधन है।

कार्यक्रम में डॉ. अभय श्रोत्रिय, रमेश सिंह आर्य एडवोकेट, डॉ. आलोक कुमार, अरविंद आर्यबंधु, मयंक आर्य, निर्मल आर्य, राकेश कुमार आर्य, निहाल सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, अर्जुन सिंह, लोकेश आर्य, अजब सिंह आर्य, रविंद्र आर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story