बहिरात्मा से परमात्मा बनने की यात्रा सिखाता है : सहज सागर महाराज

WhatsApp Channel Join Now
बहिरात्मा से परमात्मा बनने की यात्रा सिखाता है : सहज सागर महाराज


मुरादाबाद, 08 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में बुधवार को श्रीसुमतिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया गया। सहज सागर महाराज ने कहा कि जैन धर्म बहिरात्मा से परमात्मा बनने की यात्रा सिखाता है।

आज प्रातः काल मंदिर में पूर्ण भक्ति भाव से रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया। स्वर्ण झारी से भगवान की शांति धारा करने का सौभाग्य नरेंद्र जैन, आकाश जैन, अभिषेक जैन डबल फाटक परिवार को प्राप्त हुआ। समस्त समाज ने भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। निर्माण लाडू सामूहिक रूप से समस्त समाज द्वारा प्रभु के चरणों में समर्पित किया गया। श्री सुमतिनाथ भगवान के जयकारों से मंदिर जी गूंज उठा।

पूज्य गुरुवर द्वारा धर्म की व्याख्या करते हुए विस्तृत रूप से समझाया गया कि जैन धर्म प्राणीमात्र के लिए कल्याण के रास्ते बताता है। सभी के लिए उसके रास्ते खुले हैं पर चलना तो आपको खुद को ही होगा। हम जिस अवस्था में वर्तमान में हैं, वह विकारी, विभाव की दशा है। हमने इंद्रिय सुख को ही सुख मान लिया है। आत्मा, चेतना की ओर ध्यान ही नहीं है। पता ही नहीं है। भोग विलास में ही जिंदगी व्यतीत होती जा रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल जैन अध्यक्षत दिगंबर जैन समाज द्वारा की गई। राजीव जैन उपाध्यक्ष द्वारा मंच संचालन का कार्य किया जा रहा है। अरविंद जैन, दीपक जैन, समीर जैन, मनीष जैन, अनुज जैन, नितिन जैन, शुभम जैन, कमल जैन, दिगंबर महिला जैन समाज की अध्यक्ष नीलम जैन, मंत्री शिखा जैन, कोषाध्यक्ष सीमा जैन आदि की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story