राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now

सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के तहत बुनकरों व लाभार्थियों को वितरित किए चेक

हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का भी किया गया आदान-प्रदान

लखनऊ, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत बुनकरों व लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ चेक भी दिए। इसके साथ ही हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया।

   राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को किया सम्मानित

बुनकरों का सम्मान
साड़ी, ब्राकेड एवं ड्रेस मेटेरियल श्रेणी
वाराणसी से जमालुद्दीन को प्रथम पुरस्कार – 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी

सूती दरी, ऊनी दरी, आसनी एवं दरेट श्रेणी
सीतापुर से अकील अमहद को प्रथम पुरस्कार - 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी

बेडशीट, बेड कवर एवं होम फर्निशिंग श्रेणी
बिजनौर से कफील अहमद को प्रथम पुरस्कार - 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी

स्टोल, अंगवस्त्र या अन्य पारंपरिक वस्त्र उत्पाद श्रेणी
वाराणसी से प्यारेलाल को प्रथम पुरस्कार - 1 लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी

   राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को किया सम्मानित


झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के तहत बुनकरों का सम्मान
मऊ से सुरेंद्र कुमार – 93 हजार रुपये का चेक
इटावा से सोनी -     93 हजार रुपये का चेक
झांसी से मीरा बाई -  93 हजार रुपये का चेक

मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना के लाभार्थी
मुरादाबाद से गुलाम वारिस – 78 हजार रुपये का चेक
बरेली से मो. साजिद अंसारी – 93 हजार रुपये का चेक 
मेरठ से जय किशन राजपूत – 93 हजार रुपये का चेक

हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान
उत्तर प्रदेश हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय और हैंडलूम एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल चेन्नई के बीच एमओयू
दमेरा टाटा ग्रुप बैंगलोर के साथ एमओयू
कार्गो डीटीडीसी के साथ एमओयू
इंटरनेशनल फैशन बिजनेस एक्सचेंज काउंसिल (मुंबई) के साथ एमओयू
कानपुर के प्रतीक कुमार के साथ एमओयू  ।

   राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुनकरों को किया सम्मानित

Share this story