स्थानीय बाजारों की रौनक हैं छोटे व्यापारी, इनके प्रोत्साहन से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था : सतीश महाना

WhatsApp Channel Join Now
स्थानीय बाजारों की रौनक हैं छोटे व्यापारी, इनके प्रोत्साहन से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था : सतीश महाना


कानपुर, 06 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज धनतेरस के पावन अवसर पर कानपुर के लाल बंगला स्थित बाजार में सपरिवार पहुंचकर स्थानीय छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों से विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्रवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महाना ने कहा कि छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों का प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। उनका परिश्रम, लगन और उद्यमशीलता ही स्थानीय बाजारों की रौनक बनाए रखने के साथ-साथ रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान को आत्मसात करते हुए हमें स्थानीय व्यापारियों एवं स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। स्थानीय दुकानों से खरीदारी करना न केवल छोटे व्यापारियों का उत्साह बढ़ाता है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करता है।

महाना ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों के व्यवसाय को प्रोत्साहित करना और उनके साथ खड़ा होना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्थानीय बाजारों से खरीदारी कर हम अपने व्यापारियों की खुशहाली और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773675 Articles

Share this story