रेलवे कर्मचारियों ने छुट्टियां रद्द करने और रेस्ट पर रोक के विरोध में किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे कर्मचारियों ने छुट्टियां रद्द करने और रेस्ट पर रोक के विरोध में किया प्रदर्शन


मुरादाबाद, 26 नवंबर (हि.स.)। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (उरमू) ने रेलवे में रिक्त पदों को नहीं भरने, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने और विश्राम पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में गुरुवार को मुरादाबाद लॉबी पर प्रदर्शन किया। लोको और स्टेशन शाखा के संयुक्त नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेलकर्मी शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि स्टाफ की कमी का खामियाजा रेलकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। छुट्टियों और विश्राम पर रोक लगाकर परिचालन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष बीएल मीना ने भी कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया।

कर्मचारियों ने बताया कि मंडल में लीव रिजर्व कोटा पहले ही 30 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया गया है। अब कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द की जा रही हैं, जिससे उन पर काम का दबाव बढ़ रहा है और उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे में रिक्त पदों को जल्द भरने, सहायकों की कमी दूर करने और पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) समाप्त करने, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द जारी करने तथा महंगाई भत्ते की रोकी गई तीन किस्तों का भुगतान करने की मांग भी उठाई।

यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और उनके पर्याप्त विश्राम से समझौता नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन में जय कुमार, जगन्नाथ सिंह, हितेश कुमार और जितेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story