योग नगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

WhatsApp Channel Join Now
योग नगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी


फाटक संख्या एलसी-44 पर स्टील गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते लिया जाएगा ब्लॉक

मुरादाबाद, 06 अगस्त (हि.स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल अंतर्गत अजमेर–मदार रेलखंड के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या एलसी-44 पर स्टील गर्डर लॉन्चिंग कार्य किए जाने के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस इंजीनियरिंग कार्य के चलते रेलगाड़ी योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19610) के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि योग नगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (19610) जेसीओ 9 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग मदार–अजमेर –आदर्शनगर के स्थान पर मदार–आदर्श नगर-बाईपास लाइन के रास्ते संचालित की जाएगी। इस कारण अजमेर स्टेशन पर इस गाड़ी का निर्धारित ठहराव नहीं होगा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी का मदार तथा आदर्शनगर स्टेशनों पर 2-2 मिनट का विशेष ठहराव प्रदान किया जाएगा, जिससे संबंधित यात्रियों को यात्रा में न्यूनतम असुविधा हो।

सीनियर डीसीएम ने कहा कि उत्तर रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति एवं समय की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें तथा उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story