लखनऊ में यूजीसी के खिलाफ सवर्णों ने प्रदर्शन किया
लखनऊ, 21 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित परिवर्तन चौक पर शनिवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को लेकर सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भीड़ काे काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के लागू किए गये नियम पूरी तरह से भेदभावपूर्ण बताते हुए सरकार को तत्काल वापस लेने की मांग की है। परिवर्तन चौक से शुरू हुआ यह प्रदर्शन गांधी प्रतिमा की ओर बढ़ रहा था। लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया तो इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। सवर्ण मोर्चा के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा के जबरदस्त इंतज़ाम किए गए थे। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बसों में ठूंसकर हिरासत में लिया और ईको गार्डन भेज दिया। इससे सड़क पर वाहन जाम हाे गये और लाेगाें काे काफी दिक्कताें का सामना करना पड़ा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

