दिल्ली में हाे रही एक नवंबर की रैली में  कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठाएगी कांग्रेस : आराधना मिश्रा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में हाे रही एक नवंबर की रैली में  कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठाएगी कांग्रेस : आराधना मिश्रा


मुरादाबाद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। 1 नवंबर को दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। इसी के साथ देश बचाओ वोट बचाओ अभियान की शुरुआत देशभर में हो जाएगी। कांग्रेस इस रैली के माध्यम से कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठाएगी।

यह बातें मंगलवार शाम को मुरादाबाद में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहीं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पूरी ताकत से लड़ने के लिए कांग्रेस की तैयारी जोर-जोर से चल रही है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ होने वाले गठबंधन को लेकर भी चर्चा हो रही है जो अंतिम पायदान पर है। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार में ना देश बचेगा, ना वोट बचेगा। इसीलिए देश बचाने व वोट बचाने को लेकर दिल्ली में 1 नवंबर को कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली होने जा रही है जिसे हमारे नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। इसी रैली के साथ देश बचाओ वोट बचाओ अभियान की शुरुआत देशभर में होगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अब घर नहीं बैठेगा और सड़क पर उतरकर कथित वोट चोरी का जमकर विरोध करेगा।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के अलावा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव संजीव आर्य, मुरादाबाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुम्बर, महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, असद मौलाई, असलम खुर्शीद, आनंद मोहन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767912 Articles

Share this story