उप्र पुलिस आरक्षी-2025 लिखित परीक्षा परिणाम घोषित, 76 हजार अभ्यर्थी पास

WhatsApp Channel Join Now
उप्र पुलिस आरक्षी-2025 लिखित परीक्षा परिणाम घोषित, 76 हजार अभ्यर्थी पास


लखनऊ, 31 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम शुक्रवार काे घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा में 76 हजार से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने श्रेणी वाइज कट-आफ भी जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि अभ्यर्थी अपना परिणाम जानने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं ।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने श्रेणी वाइज कट-आफ भी जारी कर दी है। जनरल वर्ग कट आफ 258.03 और अन्य पिछड़ा वर्ग की 251.3 है। बोर्ड के मुताबिक न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में अंकों श्रेष्ठता और आरक्षण प्रावधानों के अधार पर लगभग 2.33 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चुना गया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों अभिलेखों की जांच और शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए बोर्ड जल्द ही केंद्र और तारीखों का ऐलान करेगा।

उल्लेखनीय है कि बीते 8,9 और 10 जून प्रदेश के सभी सभी जिलों संपन्न हुई है उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 के लिए 28,86,797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19,62,560 पुरुष और 9,24,237 महिला अभ्यर्थी शामिल थे। 76,184 अभ्यर्थी पास हुए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story