आईजीआरएस रैंकिंग में औरैया पुलिस प्रदेश में प्रथम

WhatsApp Channel Join Now
आईजीआरएस रैंकिंग में औरैया पुलिस प्रदेश में प्रथम


औरैया, 03 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में अक्टूबर 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में औरैया पुलिस ने प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के मूल्यांकन में प्रदेश के सभी 75 जिलों में औरैया को पहला स्थान मिला है।

जनपद के बिधूना, अछल्दा, सहायल, ऐरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना, फफूंद और महिला थाना समेत नौ थानों को भी शत-प्रतिशत कार्रवाई के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पुलिस की ओर से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन शिकायतों, समाधान दिवस और उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया गया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने आईजीआरएस सेल से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया और भविष्य में भी इसी तरह जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772037 Articles

Share this story