मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण, रुदाैली काे दी 378 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री योगी ने किया वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण, रुदाैली काे दी 378 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात


अयोध्या, 19 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रूदौली विधानसभा क्षेत्र स्थित स्थित माँ कामाख्या धाम में वीरांगना झलकारी बाई की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 378 करोड़ की लागत की 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा भारत कि अमर वीरांगना को जिसने 1857 के स्वातंत्रय समर में देश की आजादी के लिए फिरंगियों को नाको चने चबाने के लिए मजबूर कर दिया था। ऐसी झलकारी बाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रनायकों का सम्मान,वीर व वीरांगनाओं का सम्मान हमें राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता है। इसी राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित होकर डबल इंजन की भाजपा सरकार ने सरकार बनने के बाद महारानी लक्ष्मीबाई, महारानी दुर्गावती,महारानी अवंतीबाई लोधी व वीरांगना झलकारी बाई व वीरांगना ऊदादेवी के नाम से अनेक अभियान प्रारम्भ किए हैं। पीएसी की तीन नई बटालियन, बीरांगना अवंतीबाई लोधी,वीरांगना झलकारी बाई कोरी व वीरांगना ऊदादेवी पासी के नाम से बटालियन गठित की। तीनों बटालियन में केवल बेटियां ही भर्ती होंगी। जहां पर भी पीएसी की बटालियन गठित हो रही हैं वहां पर अश्वारोही प्रतिमा वहां स्थापित होगी। देश की आजादी की लड़ाई में क्रान्तिकारियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए देश की आजादी के लिए समर्पण भाव से काम किया था।

इस अवसर पर एमएलसी हरिओम पाण्डेय,भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,भाजपा के जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह,विधायक रामचन्द्र यादव,बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान,मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभान पासवान,पूर्व विधायक खब्बू तिवारी,पूर्व विधायक अभय सिंह,ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, भाजपा के जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय व जिला मंत्री अभिषेक यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story