मीरजापुर : हाईटेंशन खंभे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : हाईटेंशन खंभे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी


मीरजापुर, 25 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीजापुर जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र के डेढ़ौना ग्राम के सिवान में शनिवार की सुबह एक युवक का शव हाईटेंशन विद्युत खंभे से रस्सी के सहारे लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

डेढ़ौना निवासी जय कुमार पटेल पुत्र शंकर पटेल शनिवार भोर पशुओं को चारा देने के बाद घर से निकले थे। सुबह जब ग्रामीण सिवान की ओर गए, तो कलवरिया नाला के पास स्थित हाईटेंशन विद्युत खंभे से उसका शव लटकता देखा। इसके बाद तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजेश राय ने शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story