ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार युवक की मौत


मीरजापुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा जी मोड़ के पास शनिवार शाम सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक असंतुलित होने के बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलियाचट्टी निवासी 22 वर्षीय मुकेश कुमार अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। दुर्गा जी मोड़ के पास बाइक डगमगाने पर वह ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रक को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story