युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

WhatsApp Channel Join Now
युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम


मीरजापुर, 23 सितंबर (हि.स.)। चील्ह थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में बुधवार सुबह 20 वर्षीय युवक घर के अंदर मृत मिला। काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकलने पर परिजन ने दरवाजा खोला तो वह अंदर अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे तत्काल मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

धौरहरा गांव निवासी अमृतलाल का पुत्र विक्की उर्फ काजू (20) बुधवार सुबह घर के अंदर था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खोलने पर वह अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे निजी वाहन से मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि काजू दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। चेतगंज चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा घर में फांसी लगाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story