मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, गंगा घाटों का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, गंगा घाटों का लिया जायजा


-पूर्वाह्न 10:45 बजे मोतिया झील हेलीपैड पर उतरा हेलिकॉप्टर, मंदिर पहुंचकर लिया मां का आशीर्वाद

मीरजापुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह विंध्याचल पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर पूर्वाह्न 10:45 बजे मोतिया झील स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचे और 10:50 बजे दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया।

मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने गंगा घाटों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर कराए जा रहे विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर विंध्याचल में प्रशासनिक तैयारियां की गई थीं। मुख्यमंत्री के विंध्याचल आगमन को देखते हुए मंदिर क्षेत्र और आसपास के इलाकों में व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान दिया गया। गंगा घाटों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण उनके दौरे का प्रमुख हिस्सा रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761100 Articles

Share this story