योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार आज,जन भवन में साढ़े तीन बजे होगी शपथ

WhatsApp Channel Join Now
योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार आज,जन भवन में साढ़े तीन बजे होगी शपथ


लखनऊ, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित योगी आदित्यनाथ सरकार का मंत्रिमण्डल विस्तार आज रविवार को साढ़े तीन बजे जन भवन के गांधी सभागार में होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी।

समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आये ऊंचाहार विधानसभा से विधायक मनोज पाण्डेय को मंत्री बनाये जाने की चर्चा है। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, हंसराज विश्वकर्मा और सुरेन्द्र दिलेर के नामों की चर्चा है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने अपनी पत्नी के साथ मंदिर जाकर आज दर्शन भी किया है। वहीं खागा विधायक कृष्णा पासवान और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने योगी मोदी का आभार जताया है। सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों का प्रमोशन भी किया जा सकता है। भाजपा आगामी विधान सभा चुनाव 2027 को देखते हुए जातीय समीकरण साधने की कोशिश में है। मंत्रिमण्डल विस्तार को लेकर राजधानी लखनऊ में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। जन भवन की ओर से शपथ ग्रहण का आमंत्रण भी बांटा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story