उप्र कैबिनेट : उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन की बसों में निःशुल्क यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
उप्र कैबिनेट : उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को परिवहन की बसों में निःशुल्क यात्रा


लखनऊ, 25 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा करने समेत 24 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

कैबिनेट बैठक के बाद परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके तहत 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी।

इस योजना से करीब एक करोड़ से ऊपर महिलाओं को लाभ मिलेगा। वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन पूर्व महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा उपहार माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story