विश्व मधुमेह दिवस पर विद्यालय परिसर में रोपे इंसुलिन के पौधे

WhatsApp Channel Join Now
विश्व मधुमेह दिवस पर विद्यालय परिसर में रोपे इंसुलिन के पौधे


मीरजापुर, 14 नवंबर (हि.स.)। विश्व मधुमेह दिवस और बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा परिसर में पौधरोपण किया गया। ग्रीन गुरु अनिल कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ इंसुलिन और गुलाब के पौधे लगाए। उनका यह पौधरोपण अभियान का 4154वां दिन रहा।

खेल क्रांति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से संचालित अभियान के तहत अनिल कुमार सिंह एक जुलाई 2015 से लगातार प्रतिदिन पौधरोपण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य धरती को हरा-भरा रखने के साथ लोगों को पौधरोपण और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

इससे पहले बाल दिवस पर विद्यालय के सभागार में पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया। प्रवक्ता कड़ेकांत दुबे ने अगरबत्ती जलाई। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित किए।

पौधरोपण में शिक्षक कड़ेकांत दुबे, आदित्य जायसवाल, विमल सिंह, अशोक कुमार, योगेश चंद्र तिवारी, अनिल जैसल, महेश सोनकर और प्रीतेश कुमार ने सहयोग किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777262 Articles

Share this story