अखंड आर्यावर्त महासभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 11 मई को

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 08 मई (हि.स.)। अखंड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा, उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 11 मई को लखनऊ स्थित राय उमानाथ ऑडिटोरियम, भातखंडे विश्वविद्यालय, कैसरबाग में आयोजित किया जा रहा है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 11 बजे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी करेंगे। इस मौके पर देश-प्रदेश के साधु-संताें सहित विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों के प्रतिनिधि एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हाेंने बताया कि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसमें देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से कार्यकर्ताओं का 10 मई से पहुंचना शुरू हो जायेगा। सम्मेलन के दौरान प्रदेश में संगठन की मजबूती, आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिन्दूवादी विचारधारा रखने वाले प्रत्याशियों को उतारने और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story