लखनऊ में संविदा कर्मियों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में संविदा कर्मियों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया


लखनऊ, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में सोमवार को रोडवेज विभाग के चार संविदा कर्मचारियों ने आत्मदाह प्रयास किया है। मौजूद पुलिस बल ने उन्हें पकड़ लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हो सकी।

थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि आत्मदाह की कोशिश करने वालों में औरैया जिले के मुकेश सैनी, उन्नाव के ज्ञानेंद्र रावत, कानपुर नगर के नितिन श्रीवास्तव और गोंडा जनपद के अभिषेक सिंह शामिल हैं। ये सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं, स्थिति नियंत्रण में है। पूछताछ में पता चला कि सभी व्यक्ति दुबग्गा डिपो में संविदा परिचालक के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि संविदा कर्मचारियों को कथित रूप से निजी आउटसोर्सिंग व्यवस्था में समायोजित किए जाने की तैयाारी की जा रही है। इसका विरोध वे लोग कर रहे हैं। इसी मामले में आज वे लोग कालीदास मार्ग स्थित लालबत्ती चौराहे पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सुरक्षित बचाकर थाना गौतमपल्ली लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story