बीमारी से तंग महिला ने फांसी लगा दी जान

WhatsApp Channel Join Now

फर्रुखाबाद, 24 जुलाई (हि.स.)। राजेपुर थाना क्षेत्र के नगला केवल गांव में शुक्रवार को बीमारी से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि, नगला केवल निवासी 56 वर्षीय कमला देवी पत्नी जदुवीर सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे उन्हाेंने अपने घर के बरामदे में दीवार में लगी कील से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गई हैं। सभी बच्चों का विवाह हो थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story