पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए महिलाओं ने किया पौधरोपण

WhatsApp Channel Join Now
पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए महिलाओं ने किया पौधरोपण


वाराणसी, 24 अप्रैल (हि. स.)। प्रभुजन सेवा संस्थान की अध्यक्ष लक्ष्मी पाठक के नेतृत्व में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रामापुरा स्थित रानी भवानी बालिका विद्यालय में पृथ्वी को हरा भरा करने के लिए और पर्यावरण को स्वच्छ करने के लिए पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया।

अध्यक्ष लक्ष्मी पाठक ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महिलाओं के समूह के साथ पौधा लगाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में घरेलू महिलाओं ने बढ़-चढ़ के हिस्सेदारी की हम एक पौधा लगाकर प्रकृति को सुंदर बनाते हैं तो कहीं ना कहीं पृथ्वी को भी सुशोभित करते हैं।

इस अवसर पर संस्था की सचिव डॉ. नीता सिंह, जय नारायण रानी भवानी बालिका स्कूल के संयोजक राजीव पांडे, शालनी गोस्वामी, नीतू सिंह, रजनी जायसवाल, नलिनी पाठक, रेखा सिंह, किरण प्रजापति, आरती मल्होत्रा, पूनम पांडे सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story