संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

WhatsApp Channel Join Now
संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत


- जीवित्पुत्रिका व्रत पर मंदिरों और नदी किनारे जुटीं महिलाएं, शाम को सुनी कथा

मीरजापुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। हलिया क्षेत्र में शनिवार को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा गया। संतान की लंबी उम्र और कुशलता की कामना को लेकर महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही मंदिरों, देवस्थलों और नदी-तालाबों के किनारे व्रती महिलाओं की आवाजाही रही।

महिलाओं ने निर्धारित विधि के अनुसार पूजा-अर्चना की और जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी। शाम को हथेडा शिव मंदिर, गड़बड़ा सेवटी नदी किनारे, कोटार शिवधाम समेत कई स्थानों पर महिलाएं समूह में एकत्र हुईं। यहां कथा श्रवण और पूजा के बाद महिलाएं घर लौटीं। मान्यता के अनुसार यह व्रत संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। दिनभर निर्जला रहने के बाद रविवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story