दहेज की मांग में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर केस

WhatsApp Channel Join Now
दहेज की मांग में विवाहिता की मौत, पति समेत चार पर केस


मीरजापुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र के भौंरूपर हरगढ़ गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालियाें की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार काे पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के बिजौरा सिरसा गांव निवासी छत्तर लाल निषाद ने तहरीर में बताया कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री की शादी भौंरूपर हरगढ़ निवासी मनबोध निषाद के पुत्र गोपाल के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से की थी। आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग एक बाइक व एक लाख रुपये नकद की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगे।पिता का आराेप है कि दहेज लाेभियाें ने बेटी की जान ली है। इस मामले में उनकी ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति गाेपाल, उसके पिता ससुर मनबोध, सास शहराजी देवी व देवर गोरख के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। नामजद आरोपिताें की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story