संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप


फर्रुखाबाद, 06 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कंपिल थाना क्षेत्र के प्रीतम नगला गांव में एक विवाहिता की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घर के भीतर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना पर मायके पक्ष मौके पर पहुंच गये और ससुरालियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

मायके पक्ष से आए भाई संजीव ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन ललिता (25) की शादी राहुल से अप्रैल 2024 में हुई थी। उनका 11 माह के एक पुत्र है। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लालच में बहन ललिता की गला दबाकर हत्या की और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया है। वहीं, लड़के वालों का कहना है कि ललिता ने खुद फांसी लगाकर जान दी है।

थाना प्रभारी नितिन चौधरी का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम भेजकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story