संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने मायके में लगाईं फांसी, मौत

WhatsApp Channel Join Now
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने मायके में लगाईं फांसी, मौत


फर्रुखाबाद, 03 जून (हि.स.)। जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र में मायके में रह रही युवती शिल्पी का शव संदिग्ध परिस्थितियों फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

ग्राम मुबारकपुर निवासी प्रशांत ने बुधवार को थाना पुलिस को अवगत कराया कि उसकी बहन (30) शिल्पी की शादी कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम शीशम नगला निवासी विजय सिंह के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। पति से आपसी विवाद के कारण बहन शिल्पी, बेटी भूमि व बेटे कार्तिक को पढ़ाने के लिए फर्रुखाबाद रह रही थी। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बहन गांव मुबारिकपुर अपने मायके आई थी। दो जून की रात खाना खाकर अपने बच्चों के साथ बाहर छत पर लेटी थी। रात में शिल्पी ने किसी कारणवश फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जब रात को बेटी की नींद खुली और मां को अपने पास नहीं देखा तो नानी तारावती को सूचना दी। जब घर के लोगों ने शिल्पी की खोजबीन शुरू की तो कमरे के नीचे हाल में छत के कड़े में दुपट्टा से फांसी लटका हुआ था। शिल्पी के पैर जमीन पर रखे थे जिसके कारण फांसी को संदिग्ध माना गया। परिजन शिल्पी के द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण नहीं बता सके। फॉरेंसिक टीम टीम ने घटना के साक्ष्य जुटाये। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए के लिए भिजवाया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीशचंद्र ने बताया की परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story