मीरजापुर : बिस्तर पर सो रही गभर्वती महिला को जहरीले सर्प ने डसा, मौत

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : बिस्तर पर सो रही गभर्वती महिला को जहरीले सर्प ने डसा, मौत


मीरजापुर, 18 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव में गुरुवार देर रात बिस्तर पर चढ़े जहरीले सर्प के डसने से 23 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पति की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लूसा गांव निवासी बसंती गुरुवार को भोजन करने के बाद अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ घर में सोई थी। बताया गया कि भोर करीब तीन बजे बिस्तर पर किसी तरह जहरीला सर्प चढ़ गया और उसने सो रही बसंती को डस लिया। महिला ने इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे लेकर झाड़-फूंक कराने लगे, लेकिन हालत में सुधार होने के बजाय बिगड़ती गई। इसके बाद परिजन बसंती को रायपुरिया में झाड़-फूंक कराने के लिए ले गए। वहां झाड़-फूंक के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रक चालक पति रवि नारायण घर पहुंचा और राजगढ़ थाने में तहरीर दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि सर्पदंश से महिला की मौत हुई है। पति की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story