दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत


मीरजापुर, 22 मई (हि.स.)। कछवां थाना क्षेत्र के महामलपुर गांव निवासी एक महिला मजदूर की शुक्रवार को ईंट भट्ठे पर काम करने के दौरान दीवार गिरने और मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महामलपुर गांव निवासी सुनीता देवी (44) गढ़ौली स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। शुक्रवार काे वह भट्ठे के चक्कर से ईंट निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक भट्ठे की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद मजदूरों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद सुनीता देवी मजदूरी कर अपने तीन बेटों का पालन-पोषण कर रही थीं। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि भट्ठे की दीवार गिरने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story