सुलतानपुर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस कर रही जांच

WhatsApp Channel Join Now
सुलतानपुर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस कर रही जांच


सुलतानपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत खींचा का पुरवा गांव में फंदे से लटका हुआ महिला का शव मिला है। शुक्रवार सुबह सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि बीती रात रेखा (29 ) पति संदीप का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला है। रेखा की शादी 2017 में संदीप यादव से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं: काव्या (8), मान्या (4) और अभिनंदन (6 माह) हैं। पति संदीप, ससुर भरत लाल यादव, सास व बड़े भाई प्रदीप दिल्ली में रहते हैं। देवर सोनू गांव में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story