नववर्ष मेला समिति ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
मथुरा, 06 अप्रैल(हि.स.)। नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वावधान में नवसंवत्सर 2083 पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में सोमवार को आयोजित समारोह में नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
पुरस्कार स्वरूप एकल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 2100, द्वितीय को 1100 एवं तृतीय को 500 रुपये की नकद धनराशि दी गई। सामूहिक प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 5100, द्वितीय को 3100 एवं तृतीय को 2100 रुपये की नकद धनराशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस तरह से कुल 48 प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। लक्की ड्रा में 15 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। नकद धनराशि का पुरस्कार प्राप्त कर नन्हें मुन्ने-बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा और महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। समापन वंदेमातरम गीत और जलपान के साथ हुआ।
समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव एवं संचालन डॉ. दीपा अग्रवाल व डॉ. रुचि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, राजीव कृष्ण, अनिरुद्ध अग्रवाल, रजत बाल्मीकि, सुभाष सैनी, अजय अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, रजनी भट्ट, डॉ. जमुना देवी शर्मा, महेश गोस्वामी, दीपेश श्रीवास्तव, राजीव पाठक, हर्षवरूप यादव, जयपाल सिंह सिसोदिया, अनामिका दीक्षित, शुचि अग्रवाल, प्रिया वशिष्ठ, आरती शर्मा, दिनेश सिकरवार, देवेश, सुनील अग्रवाल, समिति पदाधिकारी छात्र और अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
48 बच्चे हुए पुरस्कृत
विभिन्न प्रतियोगिताओं में 48 प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप नकद धनराशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम निशा, द्वितीय अल्फिया मुषिन, तृतीय आरना रहीं। सीनियर वर्ग में प्रथम शिवानी शर्मा, द्वितीय अनुराधा अग्रवाल, तृतीय आरती वर्मा रही। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में अनन्या प्रथम, दिविता वार्ष्णेय द्वितीय, कनिष्का तोमर तृतीय रही। सीनियर वर्ग में कामाक्षी सिंह प्रथम, मान्या शर्मा द्वितीय, उमंग पाण्डेय तृतीय रहे। रंग भरो प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में देवांशी प्रथम, टीया लखवानी द्वितीय, यशिका अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में मोहित प्रथम, खुशी अनुरागी द्वितीय, महिमा सिंह तृतीय रहीं।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम कार्तिक पाण्डेय, द्वितीय दीपक सिंह, तृतीय दिविता वार्ष्णेय रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम अभय वशिष्ठ, द्वितीय दिविता वार्ष्णेय, तृतीय अंकित तड़ावला रहे। निबंध प्रतियोगिताएं के जूनियर वर्ग में प्रथम कनिका सिंघल, द्वितीय शिव नारायण सिंह, तृतीय विशाल रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम भूमेश गौतम, द्वितीय जय अग्रवाल, तृतीय ऋषभ रहे। रंगोली प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम कामक्षी, द्वितीय भव्य सोनी, तृतीय अंशुल शर्मा रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम नैतिक गोला, द्वितीय तुषार, तृतीय वान्या रहे।
रूप सज्जा जूनियर वर्ग में प्रथम नक्षत्र वार्ष्णेय, द्वितीय रिषि चौबे, तृतीय जियांश चौधरी रहे। रूप सज्जा में प्रथम श्री अग्रवाल, द्वितीय कृतिका सैनी, तृतीय प्रज्ञा पाल रहे। सामूहिक नृत्य में प्रथम अनन्या ग्रुप, द्वितीय विधि ठाकुर, तृतीय लवकुश ग्रुप रहे। एकल प्रतियोगिता में प्रथम गुनगुन वार्ष्णेय, द्वितीय वैदकी, तृतीय अंशिका शर्मा रहे।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

