वाराणसी के घाटों पर पर्यटकों ने निशुल्क वाईफाई सुविधा का लिया लाभ

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी के घाटों पर पर्यटकों ने निशुल्क वाईफाई सुविधा का लिया लाभ


वाराणसी, 12 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में रविवार को अस्सी घाट पर पहुंचें पर्यटकों ने निशुल्क वाईफाई सेवा का लाभ लिया। इस दौरान पर्यटकों ने बीएसएनएल की ओर दी जा रही इस सेवा कार्य की सराहना की।

पर्यटक संजीव और आलोक ने कहा कि छुट्टी का दिन होने के कारण वह ट्रेन से सुबह के वक्त वाराणसी पहुंचे। यहां घूमते हुए अस्सी घाट पर उन्हें निशुल्क वाईफाई की सुविधा की जानकारी हुई और इस सुविधा का उन्होंने लाभ उठाया।

सुलतानपुर से आए पर्यटकों ने कहा कि वाराणसी में घूमने वाली जगह पर इसी तरह वाईफाई की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी, जिससे बाहर से आने वाले लोगों को अपने मोबाइल पर इंटरनेट की स्पीड धीमी होने के बाद इसका लाभ उठा सकेंगे। घाट पर उपलब्ध निशुल्क वाईफाई सुविधा बेहद अच्छी शुरुआत है।

बीएसएनएल दे रहा वाईफाई सुविधा

बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट पर निशुल्क वाईफाई सर्विस की शुरुआत की गई है। 24 घंटे पहले शुरू हुई निशुल्क वाईफाई की सुविधा का पर्यटक और स्टूडेंट लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए बीएसएनएल ने दोनों घाटों पर फ्री वाईफाई जोन के बोर्ड लगा दिए गए हैं। उन पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर आसानी से इंटरनेट सेवा का लाभ लिया जा

सकता है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story