उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-पानी से जनजीवन प्रभावित, कई जगह पेड़ उखडे़ और ओले भी गिरे

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-पानी से जनजीवन प्रभावित, कई जगह पेड़ उखडे़ और ओले भी गिरे


उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-पानी से जनजीवन प्रभावित, कई जगह पेड़ उखडे़ और ओले भी गिरे


लखनऊ, 04 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह तेजी आंधी-पानी से जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित हाे गया। कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा, जबकि कई जगह ओलावृष् टिहुई और आसमान में अंधेरा छा गया। हालांकि कुछ ही घंटों के बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आयी। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी आंधी पानी से लोगों का जन जीवन प्रभावित हो रहा है, लेकिन सोमवार सुबह आसमान में धूल भरी आंधी चलने से एकाएक माैसम बदल गया। काले बादल छा गये और तेज हवाएं चलने लगींं। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में अयोध्या, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव और रायबरेली में आंधी के साथ बारिश होने लगी। सुबह ही बारिश होने से सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों और शिक्षकों को हुई है। खराब मौसम से विद्यालयों में आज अन्य दिनों के मुकाबले आज कम उपस्थिति दर्ज की गयी है।

इस दौरान 80-100 किमी घंटा की गति से हवाएं चलने से कई जगह पेड उखड़ गये। राजघानी लखनऊ के जानकीपुरम समेत कई क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के पोल उखड़ने से जाम की स्थिति बन गयी। गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बरेली में भी जगह—जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। बदायूं में हाइवे पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हाे गया। कई शहराें में बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही। मौसम के इस रुख से फसलों को नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं तेज हवाओं ने आम की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। तेज आंधी-पानी से तापमान भी कम हाे गया है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में अति वर्षा और तेज आंधी से हुई जनहानि समेत सभी प्रकार के नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए। साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए हैं।

वहीं मौसम विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला हुआ है। उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई जगह गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 4 से 7 मई के बीच हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं, जबकि वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस बदलते मौसम के कारण फिलहाल अगले एक हफ्ते तक लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story