उप्र का माैसम : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के चलते कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now
उप्र का माैसम : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के चलते कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी


लखनऊ, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया है। इस अवधि में बेमौसम बारिश और आंधी को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

माैसम के रुख काे देखते हुए साेमवार काे प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने सतर्कता संबंधी एडवाइजरी जारी की है और मौसम के संभावित बदलाव को देखते हुए राहत-बचाव की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार 28 अक्टूबर को पूर्वांचल के कई जिलों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में में येलो अलर्ट है । इन जिलाें में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलगे दिन 29 अक्टूबर को भी कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है। इस दिन भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गयी है। इसके अलावा भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी होने की जानकारी मिली है।

माैसम विभाग ने 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश की संभावना है। बारिश के चलते दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री तक गिरावट की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के दौरान पक्के भवनों में शरण लेने की सलाह दी है और पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है। इसके अलावा खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह देते हुए बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान और जलाशयों के पास जाने से बचने के लिए कहा है। किसानों को भी फसल और कृषि उपज सुरक्षित रखने की सलाह दी गयी है। साथ ही पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की है। मौसम के मद्देनजर

मौसम की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक बुलेटिन और सचेत ऐप पर नजर रखने की सलाह दी गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767368 Articles

Share this story