होम्योपैथिक डॉक्टर मधु गोस्वामी को क्राउन ऑफ करेज 2026 में मिला कुशल वक्ता सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
होम्योपैथिक डॉक्टर मधु गोस्वामी को क्राउन ऑफ करेज 2026 में मिला कुशल वक्ता सम्मान


वाराणसी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। वाराणसी के होम्योपैथिक डॉक्टर मधु गोस्वामी को लखनऊ में डब्लूसीई क्राउन ऑफ करेज 2026 के ब्यूटी पेजेंट में कुशल वक्ता सम्मान से सम्मानित किया गया। शनिवार को डॉ.मधु गोस्वामी ने वाराणसी में बताया कि लखनऊ में गोमती नगर स्थित हिल्टन गार्डन होटल में आयोजित हुए क्राउन ऑफ करेज 2026 के ब्यूटी पेजेंट में उन्हें कुशल वक्ता सम्मान मिलने पर बेहद खुशी हुई है। यह अवार्ड उनके लिए खास है क्योंकि यह एक महिला के जीवन से जुड़ी कठिनाई, उसके संघर्ष चुनौतियों को और महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है।

डॉ. मधु गोस्वामी ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि महिलाओं के अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और अद्वितीय प्रतिभा को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से डब्लूसीई क्रॉउन आफ करेज ब्यूटी पेजेंट का शानदार आयोजन किया गया था। इस प्रतिष्ठित मंच की दूरदर्शी संस्थापिका अपर्णा मिश्रा की अनूठी सोच ने समाज के सामने महिला सशक्तिकरण की एक नई और प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

रूढ़ियों को तोड़ती एक नई पहल आमतौर पर ब्यूटी पेजेंट्स को सिर्फ शारीरिक सुंदरता से जोड़कर देखा जाता है लेकिन संस्थापक ने इस धारणा को बदलते हुए क्रॉउन आफ करेज के माध्यम से महिलाओं के आंतरिक गुणों, उनके संघर्षों और निर्णय लेने की क्षमता को मुख्य आधार बनाया। उन्होंने मंच से संदेश दिया कि एक महिला की असली सुंदरता उसके साहस और विचारों में बसती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762506 Articles

Share this story