वाराणसी में ग्राम सभाओं में पेयजल योजना के कार्यों का हुआ स्थलीय निरीक्षण
वाराणसी, 21 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में शनिवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम सभाओं मिर्जामुराद गौर, मिसिरपुर, नाई बाजार पेटरवा और गजेपुर में जूनियर इंजीनियर अभय पटेल और जूनियर इंजीनियर आशुतोष सिंह ने पेयजल योजना के समस्त संचालित कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों जूनियर इंजीनियरों ने पेयजल कार्यों का अवलोकन करते हुए मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना के कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जा सकें, इसके लिए तेजी से प्रयास हो रहे हैं। ग्रामीण परिवारों को सुचारु पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन, हर घर जल, बेहतर पेयजल व्यवस्था की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

