मीरजापुर : तीन आरसीसी नालों से अकोढ़ी में जलभराव की समस्या होगी दूर

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : तीन आरसीसी नालों से अकोढ़ी में जलभराव की समस्या होगी दूर


- विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मंत्रोच्चार के बीच किया निर्माण कार्यों का शिलान्यास

मीरजापुर, 16 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के विंध्याचल क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन आरसीसी नालों का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को सदर विधायक रत्नाकर मिश्र ने विधायक निधि से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वीकृत इन विकास कार्यों का मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया।

निर्माण कार्यों में अकोढ़ी-बबुरा मार्ग पर रेलवे लाइन के पास से यादव बस्ती तक आरसीसी नाला, यादव बस्ती से 66 केवी ट्रांसफार्मर तक नाला और ट्रांसफार्मर से पचपुलवा बगीचा तक आरसीसी नाले का निर्माण शामिल है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत दिलाने के लिए इन कार्यों को स्वीकृति दी गई है। अकोढ़ी-बबुरा मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। नालों के निर्माण से पानी की निकासी बेहतर होगी और आवागमन सुगम बनेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक, आलोक बरनवाल, संतोष तिवारी, फूलचंद पांडेय, लोलारक माली, मधुसूदन सिंह और सत्यम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777956 Articles

Share this story