भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था के लिए रविन्द्र जायसवाल ने वितरित किए आठ वाटर कूलर

WhatsApp Channel Join Now
भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था के लिए रविन्द्र जायसवाल ने वितरित किए आठ वाटर कूलर


वाराणसी, 08 जून (हि. स.)। वाराणसी में उत्तरी विधानसभा के विधायक और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने साेमवार काे सिगरा स्थित अपने कार्यालय पर ज्येष्ठ माह की भीषण गर्मी में पेयजल व्यवस्था के लिए राम जानकी मंदिर शिवपुर, रामलीला मैदान चौकाघाट, सारंग चौराहा, हनुमान मंदिर आशापुर चौराहा, सेंट्रल बैंक बड़ी बाजार, हनुमान मंदिर पर शैलपुत्री तिराहा, पंचकोसी चौराहा, शंभो माता जलालीपुरा पर स्थापित करने के लिए आठ वाटर कूलर का वितरण किया।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि मंदिरों और चौराहा पर वाटर कूलर स्थापित होने से राहगीरों, आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल मिल सकेगा। वाटर कूलर के रखरखाव के लिए स्थानीय पार्षद को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन राकेश सिंह अलगू, भाजपा के पार्षद अशोक मौर्य, पार्षद संजय जायसवाल, पार्षद बृजेश श्रीवास्तव, पार्षद सुशील गुप्ता, पार्षद संदीप रघुवंशी, पार्षद बलिराम कन्नौजिया, पार्षद अभय पांडे, पार्षद राजेंद्र मौर्या, पार्षद राजेंद्र यादव, पार्षद रिंकू मौर्य, पार्षद जितेंद्र कुशवाहा सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story