प्रधानमंत्री की अपील पर यूपी विधान सभा अध्यक्ष ने संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित अध्ययन भ्रमण कार्यक्रमों को किया स्थगित

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री की अपील पर यूपी विधान सभा अध्यक्ष ने संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित अध्ययन भ्रमण कार्यक्रमों को किया स्थगित


लखनऊ, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के निर्देश पर विधानसभा की विभिन्न संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित अध्ययन भ्रमण कार्यक्रमों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 मई को की गई अपील के मद्देनज़र लिया गया है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, देशहित एवं वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए संसदीय समितियों के सभी अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का सम्मान करते हुए विधानसभा की ओर से यह निर्णय लिया गया है, ताकि राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

सतीश महाना ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं संस्थाओं की यह जिम्मेदारी है कि वे राष्ट्रहित के प्रत्येक आह्वान में सहभागी बनें और परिस्थितियों के अनुरूप संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय दें। विधानसभा सचिवालय के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story