समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

WhatsApp Channel Join Now
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना


लखनऊ, 03 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र शुरू होने से पूर्व सोमवार की सुबह 10 बजे समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे। सरकार विरोधी नारेबाजी की। विधायकों के हाथ में सरकार विरोधी स्लोगन लिखे हुए पोस्टर थे। उनके पोस्टर में नीट परीक्षा पेपर लीक, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, शिक्षक भर्ती, पुरानी पेंशन बहाली महंगाई और किसानों के मुद्दे पर स्लोगन लिखे हुए थे। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी अब परेशान हैं। यह सरकार मन से नहीं है। यह सरकार दिमाग से चल रही है। इसी सरकार में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हुई है। इससे भरोसा टूटा है। सरकार केवल चार दिन का सत्र आहूत कर रही है। वह जनता के मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहती। इसी अब मुद्दों में धरना दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story