यूपी विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

WhatsApp Channel Join Now
यूपी विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक


लखनऊ, 05 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष आज फिर समाजवादी पार्टी के विधायक धरने पर बैठे।

मंगलवार को विधानसभा में हंगामा के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के विधायक इंजीनियर सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने धरना दिया और आज बुधवार को भी समाजवादी पार्टी के विधायक धरने पर बैठे हैं। इस धरने में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे समेत अन्य लोग मौजूद हैं। प्रदर्शन धरने पर बैठे विधायकों के हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे हुए पोस्टर हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी से लेकर किसानों की समस्याओं, महिलाओं, युवाओं और छात्रों की समस्या को लेकर लिखे हुए पोस्टर लिए हुए हैं। सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

Share this story