औरैया में 18 नवंबर को ग्राम सभा और वार्ड कमेटी की बैठकों में पढ़ी जाएगी मतदाता सूची

WhatsApp Channel Join Now
औरैया में 18 नवंबर को ग्राम सभा और वार्ड कमेटी की बैठकों में पढ़ी जाएगी मतदाता सूची


बीएलओ करेंगे नामों का सत्यापन, नागरिकों से परिवार के सभी सदस्यों के नाम जांचने की अपील

औरैया, 15 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

(एसएसआर) कार्यक्रम के तहत 18 नवंबर को जिले की सभी ग्राम सभाओं और वार्डों में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) आलेख्य निर्वाचक नामावली पढ़कर सुनाएंगे और मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन करेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने रविवार काे बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के 14 नवंबर को जारी निर्देशों के क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को होने वाली बैठकों में संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों को पढ़कर सुनाया जाएगा, जिससे नामों का सत्यापन किया जा सके। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी ग्राम सभा या वार्ड कमेटी की बैठक में पहुंचकर अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। नाम में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story