घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का गला दबा मार डाला,पुलिस को सूचना देकर हुआ फरार

WhatsApp Channel Join Now

—महिला ने पहले पति के मौत के बाद दूसरा विवाह किया था

वाराणसी, 30 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के लक्सा औरंगाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार देर रात हुई घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन और पूछताछ के बाद शव को कबीरचौरा अस्पताल के मोर्चरी भिजवाया। गुरूवार को पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दशाश्वमेध क्षेत्र के जंगमबाड़ी स्थित एक ब्यूटीपार्लर में काम करने वाली पूनम नाम की महिला ने पहले पति के मौत के बाद औरंगाबाद लक्सा निवासी मनोज शर्मा से विवाह किया था। दोनों औरंगाबाद निवासी राजू नामक व्यक्ति के मकान के पहले तल पर किराए का कमरा लेकर रहते थे। पड़ोसियों के अनुसार पति—पत्नी में अक्सर विवाद और मारपीट भी हो जाती थी। बुधवार देर शाम दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ तो मनोज शर्मा ने पत्नी पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी। रात भर वह शव के समीप बैठा रहा। इसके बाद सुबह पुलिस को घटना की जानकारी देकर कमरे से भाग निकला। लक्सा थाना प्रभारी के अनुसार फरार मनोज शर्मा की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।--------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story