अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया नर्सों का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया नर्सों का सम्मान


— दर्जनों नर्सों का अंगवस्त्र पहनाकर किया अभिनंदन

वाराणसी, 12 मई (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में कार्यरत दर्जनों नर्सों को सम्मानित किया गया। सभी नर्सिंग स्टाफ का प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने अंगवस्त्रम प्रदान कर अभिनंदन किया।

उन्होंने नर्सों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब मरीज़ अस्पताल में भर्ती होते है, तो नर्स के मातृत्व में ही इनका उपचार होता है। दवा के साथ साथ इनकी मेहनत, इनकी लगन और इनका मरीज़ों के प्रति जो वात्सल्य का भाव रहता है, वो इन मरीजों के इलाज़ में काफ़ी महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। डॉ तिवारी ने कहा आज अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस पर आप सभी का अभिनंदन कर ख़ुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

इस अवसर पर मंडलीय चिकित्सालय अधीक्षक डा ब्रजेश कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह डब्बू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, पार्षद संजय केशरी, पार्षद इंद्रेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story